Breaking News

बदायूं: नगरपालिका की कार्रवाई के विरोध में व्यापारियों का आक्रोश, शास्त्री चौक पर सैकड़ों ने किया प्रदर्शन।

नगरपालिका की कार्रवाई के विरोध में व्यापारियों का आक्रोश, शास्त्री चौक पर सैकड़ों ने किया प्रदर्शन।

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे 

बदायूँ। संयुक्त व्यापार मंडलों के आह्वान पर शनिवार को शास्त्री चौक पर सैकड़ों व्यापारियों ने नगरपालिका द्वारा अतिक्रमण हटाने के नाम पर की जा रही कार्रवाई के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने नारेबाजी करते हुए नगरपालिका प्रशासन पर मनमानी का आरोप लगाया और अधिशासी अधिकारी विनय मणि त्रिपाठी को मौके पर बुलाकर अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए ज्ञापन सौंपा।

प्रदर्शन का नेतृत्व उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष नवनीत गुप्ता ‘शोंटू’ एवं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष के. बी. गुप्ता ने किया। व्यापारियों का कहना था कि बिना किसी पूर्व सूचना और संवाद के पुलिस बल के साथ पहुंचकर दुकानों की अस्थायी व स्थायी संरचनाओं को तोड़ना अनुचित है और इससे व्यापारियों का उत्पीड़न हो रहा है।

नवनीत गुप्ता ‘शोंटू’ ने कहा कि व्यापार मंडल अतिक्रमण का समर्थन नहीं करता, लेकिन कार्रवाई नियमों और पारदर्शिता के साथ होनी चाहिए। पहले अस्थायी अतिक्रमण हटाया जाए और यदि कहीं स्थायी अतिक्रमण है तो संबंधित पक्ष को पूर्व सूचना देकर विधि सम्मत कार्यवाही की जाए। अचानक की जा रही तोड़फोड़ से व्यापारी आहत हैं।

के. बी. गुप्ता ने आरोप लगाया कि कई बार अतिक्रमण की आड़ में नगरपालिका कर्मचारी व्यापारियों के साथ मनमानी व्यवहार करते हैं। उन्होंने नाले की सफाई के बाद कचरा सड़कों पर डालने को भी गंभीर समस्या बताया, जिससे यातायात बाधित होता है। उन्होंने कहा कि बिना पूर्व सूचना और बिना व्यापार मंडल को विश्वास में लिए की गई कार्रवाई का विरोध किया जाएगा।

जिलाध्यक्ष जितेंद्र महाजन ने कहा कि अतिक्रमण अभियान में समानता का अभाव दिख रहा है। सरकारी अतिक्रमण को छोड़कर केवल व्यापारियों पर कार्रवाई करना गलत है। उन्होंने मांग की कि पहले बाजारों में ई-रिक्शा पर नियंत्रण, वन-वे व्यवस्था लागू की जाए और ठेले-खोमचों के लिए अलग वेंडिंग जोन बनाए जाएं, इसके बाद ही अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाए।

धरने में मंडल उपाध्यक्ष ज्वाला प्रसाद गुप्ता, प्रदेश मंत्री पवन जैन, जिला महामंत्री हाजी राशिद सैफी, जिला उपाध्यक्ष दीपक राज महाजन, विधि सलाहकार अरविंद गुप्ता एडवोकेट, नगर अध्यक्ष जितेंद्र साहू सहित कई पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे।

इस अवसर पर जिला महामंत्री संजीव आहूजा, नगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, नगर महामंत्री संजय रस्तोगी, युवा जिला महामंत्री मयूर गुप्ता, नगर उपाध्यक्ष रचित साहू, दीपक सक्सेना, राजीव रस्तोगी, हरिकृष्ण वर्मा, सचित वैश्य, गोविंद कृष्ण, गर्वित वैश्य, शिवनारायण गुप्ता, संजीव वैश्य, पल्लव वैश्य सहित सैकड़ों व्यापारी मौजूद रहे।

अंत में अधिशासी अधिकारी विनय मणि त्रिपाठी ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि सोमवार को व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर सभी बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी और आगे की कार्रवाई आपसी सहमति एवं समन्वय से की जाएगी।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!