Breaking News

बदायूं: संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने दिए सख्त निर्देश, शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता व संतुष्टि पर जोर। 

संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने दिए सख्त निर्देश, शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता व संतुष्टि पर जोर। 

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे

बदायूँ। तहसील सहसवान में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी अवनीश राय ने अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का गंभीरता से, गुणवत्तापरक और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शिकायतों का निस्तारण केवल औपचारिकता न हो, बल्कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शासन स्तर पर भी शिकायत निस्तारण की गुणवत्ता को लेकर नियमित फीडबैक लिया जाता है, ऐसे में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे प्रत्येक शिकायत को संवेदनशीलता के साथ देखें और निर्धारित समय सीमा के भीतर उसका समाधान सुनिश्चित करें।

संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान राजस्व विभाग, विद्युत विभाग, नगर पालिका परिषद, खाद एवं रसद विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, पुलिस विभाग सहित विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी प्रकरणों का निष्पक्षता और गुणवत्ता के साथ निस्तारण किया जाए तथा शिकायतकर्ता को समय रहते समाधान की जानकारी दी जाए।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। प्रशासन ने दोहराया कि जनसमस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान ही संपूर्ण समाधान दिवस का मूल उद्देश्य है।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!