Breaking News

शाहजहांपुर: गुरुकुल सेवा ट्रस्ट ने छात्र-छात्राओं एवं पत्रकारों को किया सम्मानित।

गुरुकुल सेवा ट्रस्ट ने छात्र-छात्राओं एवं पत्रकारों को किया सम्मानित।

11 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित हुआ ‘युवा प्रतिभा मंच’ कार्यक्रम।

मुबारक अली, संवाददाता 

शाहजहांपुर। गरीब एवं अनाथ बच्चों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान करने के लिए निरंतर कार्यरत गुरुकुल सेवा ट्रस्ट द्वारा संस्था के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में युवा प्रतिभा मंच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के साथ-साथ जनपद के पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष कुमार सागर ने बताया कि गुरुकुल सेवा ट्रस्ट शिक्षा के साथ-साथ बच्चों की प्रतिभा निखारने पर विशेष ध्यान देता है। संस्था में अध्ययनरत वे छात्र-छात्राएं, जो कॉमेडी, सिंगिंग, डांसिंग सहित विभिन्न विधाओं में जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हैं, उन्हें सम्मानित किया जाता है।

उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा पूरे वर्ष अच्छे अंक, अनुशासन, नियमित उपस्थिति एवं बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को “स्टूडेंट ऑफ द ईयर” अवार्ड से सम्मानित किया जाता है।

इसके साथ ही जिन विद्यार्थियों के माता-पिता पूरे वर्ष पेरेंट्स मीटिंग में नियमित रूप से उपस्थित रहते हैं, उन्हें भी संस्था की ओर से सम्मानित किया जाता है।

कुमार सागर ने कहा कि समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने वाले जनपद के पत्रकारों को भी आज सम्मानित किया जा रहा है। इस अवसर पर आनंद शर्मा, सुशील शुक्ला, महेंद्र चावला, विशेष एवं मुबारक अली सहित कई पत्रकारों को सम्मान प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉक्टर के.पी. गुप्ता, अग्रसेन सिंह, राजीव कुमार, मेघा गुप्ता (एडवोकेट) एवं आशीष वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!