Breaking News

शाहजहांपुर: वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने ओपन जिम का लोकार्पण कर किया व्यायाम।

वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने ओपन जिम का लोकार्पण कर किया व्यायाम।

मुबारक अली, संवाददाता 

शाहजहांपुर। वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने मोहल्ला लोधीपुर, वार्ड–3 स्थित सिटी पार्क सहित तीन पार्कों में नगर निगम द्वारा राज्य स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत नव-निर्मित ओपन जिम का लोकार्पण किया। लोकार्पण के बाद वित्त मंत्री ने स्वयं ओपन जिम में व्यायाम कर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

इस अवसर पर मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना चाहिए। नियमित व्यायाम, एक्सरसाइज एवं योग करने से मन को शांति मिलती है और शरीर स्वस्थ एवं ऊर्जावान रहता है। उन्होंने कहा कि ओपन जिम जैसी सुविधाएं आमजन को बेहतर स्वास्थ्य की दिशा में प्रेरित करेंगी।

कार्यक्रम में नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्रा, अपर नगर आयुक्त एस.के. सिंह, क्षेत्रीय पार्षद, नगर निगम के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने नगर निगम द्वारा निर्मित कराए गए ओपन जिम की सराहना करते हुए इसे जनहित में एक सराहनीय पहल बताया।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!