Breaking News

बदायूं: एफपीओ, सहकारी समितियों और किसानों के लिए ऑयल एक्सट्रैक्शन यूनिट लगाने का मौका, मिलेगा भारी अनुदान।

एफपीओ, सहकारी समितियों और किसानों के लिए ऑयल एक्सट्रैक्शन यूनिट लगाने का मौका, मिलेगा भारी अनुदान।

बदायूँ। एफपीओ, सहकारी समितियों एवं किसानों के लिए ऑयल एक्सट्रैक्शन यूनिट स्थापित करने का सुनहरा अवसर उपलब्ध कराया गया है। उप कृषि निदेशक मनोज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि नेशनल मिशन ऑन एडिबिल ऑयल (ऑयल सीड्स) योजना वर्ष 2025-26 के अंतर्गत यह सुविधा प्रदान की जा रही है।

उन्होंने बताया कि कृषि विभाग के पोर्टल agridarshan.up.gov.in एवं upfposhaktiportal.gov.in पर पंजीकृत एफपीओ और सहकारी समितियों द्वारा 10 टन क्षमता की ऑयल एक्सट्रैक्शन यूनिट स्थापित करने पर परियोजना लागत का 33 प्रतिशत, अधिकतम 9 लाख 90 हजार रुपये तक अनुदान अनुमन्य होगा।

इसके साथ ही कृषि विभाग के पोर्टल पर पंजीकृत कृषकों को मिनी ऑयल एक्सट्रैक्शन यूनिट स्थापित करने पर लागत का 50 प्रतिशत या अधिकतम 2 लाख रुपये तक अनुदान दिया जाएगा। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है तथा आवेदन 09 जनवरी 2026 तक स्वीकार किए जाएंगे।

उप कृषि निदेशक ने बताया कि यदि निर्धारित लक्ष्य से अधिक आवेदन प्राप्त होते हैं, तो लाभार्थियों का चयन जनपद स्तरीय गठित समिति के समक्ष ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा।

एफपीओ, सहकारी समितियों एवं इच्छुक कृषकों से अपील की गई है कि वे योजना का लाभ लेने के लिए 09 जनवरी 2026 तक कृषि विभाग के पोर्टल पर अपना ऑनलाइन आवेदन अवश्य करें।

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!