Breaking News

शाहजहांपुर: सावित्रीबाई फुले की जयंती पर सपा कार्यालय में कार्यक्रम, समाज सुधार में योगदान को किया याद।

सावित्रीबाई फुले की जयंती पर सपा कार्यालय में कार्यक्रम, समाज सुधार में योगदान को किया याद।

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर। क्रांतिकारी शिक्षाविद और समाज सुधारक सावित्रीबाई फुले की जयंती जनपद के बिजलीपुरा स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी के नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए और उनके योगदान को स्मरण किया।

कार्यक्रम के तहत समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खान की अध्यक्षता में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें सावित्रीबाई फुले के सामाजिक और शैक्षिक योगदान पर विस्तार से चर्चा की गई।

गोष्ठी को संबोधित करते हुए सपा जिला अध्यक्ष तनवीर खान ने कहा कि सावित्रीबाई फुले भारत की पहली महिला समाज सुधारक थीं। उन्होंने अपने पति ज्योतिराव फुले के साथ मिलकर वर्ष 1848 में पुणे में बालिकाओं के लिए पहला विद्यालय स्थापित किया और शिक्षा के माध्यम से महिलाओं, दलितों व वंचित वर्गों के सशक्तिकरण के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उन्होंने बाल विवाह, अस्पृश्यता और सामाजिक भेदभाव जैसी कुरीतियों के खिलाफ संघर्ष किया तथा विधवाओं के लिए आश्रय गृह भी स्थापित किए। उनके योगदान के कारण उन्हें ‘भारतीय नारीवाद की जननी’ कहा जाता है।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने ‘सत्यशोधक समाज’ के माध्यम से दलितों और महिलाओं के अधिकारों की सशक्त पैरवी की और सामाजिक समानता की मजबूत नींव रखी।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजेश यादव, पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा, सपा प्रदेश सचिव रामसूरत यादव, प्रदेश सचिव विजय सिंह, सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश प्रमुख महासचिव सैयद रिजवान अहमद, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी ज्योत्सना कश्यप, नगर विधानसभा अध्यक्ष अतिउल्लाह सिद्दीकी, महानगर अध्यक्ष चौधरी रामकुमार भोजवाल, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव विकास चंद्र एडवोकेट, जिला उपाध्यक्ष अवधेश कुमार पाल, संजीव कुमार वर्मा, ओंकार सिंह, अजफर अली खान, मिश्रीलाल पटेल, जिला अध्यक्ष के प्रतिनिधि शाहनवाज सहित बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …