Breaking News

सहसवान पुलिस की कार्रवाई, चोरी की बाइक के साथ आरोपी दबोचा।

सहसवान पुलिस की कार्रवाई, चोरी की बाइक के साथ आरोपी दबोचा।

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे

सहसवान, बदायूँ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ. बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सहसवान पुलिस को एक और अहम सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल सहित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार कस्बा सहसवान स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मुख्य शाखा के गेट से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (संख्या UP24 BF 4051) के संबंध में थाना सहसवान पर मुकदमा संख्या 291/25 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामले के खुलासे के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी।

दिनांक 03 जनवरी 2026 को मुखबिर की सूचना पर सहसवान पुलिस ने नाधा रोड से बिसौली रोड की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते से अभियुक्त मनोज पुत्र प्रताप सिंह, निवासी कमालपुर जल्लूनगर, थाना जरीफनगर, जनपद बदायूँ को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने स्वीकार किया कि करीब छह माह पूर्व उसने दिन के समय एसबीआई मुख्य शाखा सहसवान के गेट से उक्त मोटरसाइकिल चोरी की थी। चोरी के बाद उसने बाइक को अपने घर में छिपा दिया था और उसे बेचने की फिराक में था। इसी दौरान पुलिस ने उसे चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!