Breaking News

डायल 112 की लखनऊ टीम ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को किया जागरूक।

डायल 112 की लखनऊ टीम ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को किया जागरूक।

आपात स्थिति में एक फोन से बच सकती है किसी की जान — निरीक्षक फिदा हुसैन अहमद।

जयशंकर मिश्रा, संवाददाता

चहनियां (चंदौली)। चहनियां कस्बे में बुधवार को पुलिस विभाग की डायल 112 मुख्यालय लखनऊ की प्रचार-प्रसार टीम द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आमजन को जागरूक किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व निरीक्षक फिदा हुसैन अहमद ने किया। इस दौरान टीम ने आपात सेवाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां सरल और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत कीं।

निरीक्षक फिदा हुसैन अहमद ने बताया कि डायल 112 परियोजना के अंतर्गत प्रदेश भर में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को यह समझाया जा रहा है कि किसी भी दुर्घटना, अप्रिय घटना या महिला संबंधी आपात स्थिति में तुरंत डायल 112 पर कॉल करें। मौके पर पहुंचकर पुलिस और पीआरबी टीम हर संभव मदद करती है।

उन्होंने कहा कि कई लोग सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद करने से इसलिए कतराते हैं कि उन्हें पुलिस की पूछताछ या परेशानी का सामना करना पड़ेगा, जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं है। सूचना देने वाले व्यक्ति को न तो बार-बार थाने बुलाया जाता है और न ही अनावश्यक पूछताछ होती है, बल्कि पुलिस की नजर में वह एक नेक और जिम्मेदार नागरिक माना जाता है। समय पर सूचना देने से किसी की जान बच सकती है।

कार्यक्रम के दौरान टीम द्वारा डायल 112 से संबंधित पुस्तिका का वाचन कर लोगों को विस्तार से जानकारी दी गई। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से संदेश दिया गया कि जनसहयोग से ही आपात सेवाएं और अधिक प्रभावी बन सकती हैं।

इस अवसर पर टीम में मुख्य आरक्षी सोनू वर्मा, फैसल अहमद, नुक्कड़ नाटक टीम लीडर व सदस्य काजल गुप्ता, रेखा तिवारी, बृजेश राजा मिश्रा, राज गुप्ता, प्रियांशु, उदय वीर सिंह, दुर्गेश तिवारी, अमित शुक्ला सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!