Breaking News

शाहजहांपुर: थाना खुटार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: फर्जी नंबर प्लेट लगी कार सवार युवक अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार।

थाना खुटार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: फर्जी नंबर प्लेट लगी कार सवार युवक अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार।

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर।

जनपद में अपराधों की रोकथाम को लेकर पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना खुटार पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने फर्जी नंबर प्लेट लगी कार सवार एक युवक को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

थाना खुटार के प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र कुमार रावत के नेतृत्व में उपनिरीक्षक टिंकू कुमार एवं पुलिस टीम ने बीती रात करीब 11:28 बजे बांडा रोड स्थित सौंफरी पेट्रोल पंप से लगभग 200 कदम की दूरी पर चेकिंग के दौरान संदिग्ध वैगन-आर कार को रोका।

जांच के दौरान कार पर लगी नंबर प्लेट फर्जी पाई गई। कार सवार युवक की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा और कारतूस बरामद हुआ।

गिरफ्तार युवक की पहचान लव भदौरिया, निवासी ग्राम मलिका, थाना खुटार, जिला शाहजहांपुर के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट एवं अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। फर्जी नंबर प्लेट लगी कार को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!