Breaking News

राजस्थान से लाए गए गौवंश को कसाइयों को बेचने का खुलासा, दो महिलाओं सहित पांच गिरफ्तार।

राजस्थान से लाए गए गौवंश को कसाइयों को बेचने का खुलासा, दो महिलाओं सहित पांच गिरफ्तार।

94 गौवंशीय पशु बरामद, पुलिस ने गौशाला में कराया सुरक्षित।

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर। शाहजहांपुर जनपद के थाना जलालाबाद क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्थान से गौवंशीय पशु लाकर उन्हें कसाइयों के हाथ बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में दो महिलाओं सहित कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार सूचना मिली थी कि राजस्थान से कुछ लोग भारी संख्या में गौवंशीय पशु लेकर क्षेत्र में घूम रहे हैं। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार, उपनिरीक्षक योगेश किशोर, उपनिरीक्षक महेश सिंह सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्धों से कड़ाई से पूछताछ की।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे बूंदी और टोंक (राजस्थान) के निवासी हैं और करीब दो माह पूर्व अपने निजी गौवंशीय पशुओं को चराने के लिए यूपी के गंगा किनारे बसे क्षेत्रों में आए थे। हर वर्ष वे इसी तरह अपने पशुओं को लेकर आते हैं। रास्ते में गांव-गांव घूमते हुए अन्य ग्रामीणों के गौवंशीय पशु भी साथ ले लेते थे और राजस्थान वापस लौटते समय कुछ पशुओं को कसाइयों के हाथ बेच देते थे।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 94 गौवंशीय पशु बरामद किए, जिनमें 80 गाय और 14 बैल शामिल हैं।

बरामद सभी गौवंशीय पशुओं को ग्रामीणों की मदद से ग्राम बझेड़ा में स्थित गौशाला में सुरक्षित भिजवाया गया, जहां उनकी देखरेख की जिम्मेदारी ग्राम प्रधान ग्राम महुआरी, थाना जलालाबाद एवं गौशाला प्रबंधक को सौंपी गई। गौशाला में नियुक्त चौकीदार अतलेश के सुपुत्र की निगरानी में पशुओं की देखभाल की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी:

राजू – निवासी जनपद टोंक, राजस्थान

मांगीलाल – निवासी जनपद बूंदी, राजस्थान

सीमा पत्नी महेंद्र – निवासी बंजारे का झोपड़ा, दौलतपुर रामनगर, बूंदी

कमला पत्नी तेज – निवासी जलाबाद, थाना पठान, राजस्थान

सीता पत्नी भंवर – निवासी मामाजी का झोपड़ा, थाना दबलाना, जिला बूंदी, राजस्थान

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 5A/8 सीएस एक्ट एवं धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!