Breaking News

देवरनिया थाने में दर्ज मुकदमे पर नसीम अहमद की प्रतिक्रिया, आरोपों को बताया साजिशन।

देवरनिया थाने में दर्ज मुकदमे पर नसीम अहमद की प्रतिक्रिया, आरोपों को बताया साजिशन।

मोहम्मद वसीम, संवाददाता 

बरेली। देवरनिया थाना क्षेत्र में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नसीम अहमद समेत चार लोगों के खिलाफ दर्ज धोखाधड़ी के मुकदमे को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। नसीम अहमद ने मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को निराधार बताते हुए इन्हें राजनीतिक द्वेष का परिणाम बताया है।

मीडिया से बातचीत में नसीम अहमद ने कहा कि वह लंबे समय से सक्रिय राजनीति में हैं और जनता के बीच लगातार संपर्क में रहते हैं। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उनका जनाधार बढ़ रहा है, जिससे उनके राजनीतिक विरोधी घबरा गए हैं। इसी कारण उन्हें फंसाने के उद्देश्य से यह मुकदमा दर्ज कराया गया है।

जमीन की खरीद-फरोख्त से जुड़े आरोपों पर उन्होंने स्पष्ट किया कि संबंधित सौदा पूरी तरह नियमों और तय एग्रीमेंट के अनुसार हुआ था। शिकायतकर्ता निर्धारित समय सीमा में बैनामा कराने नहीं पहुंचा। समय सीमा समाप्त होने के बाद उन्होंने स्वयं नोटिस भेजकर बैनामा कराने का एक और अवसर दिया, लेकिन इसके बावजूद खरीदार सामने नहीं आया। इसके बाद राजनीतिक दबाव के चलते उनके खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करा दिया गया।

नसीम अहमद ने कहा कि उन्होंने न तो किसी के साथ धोखाधड़ी की है और न ही भविष्य में ऐसा करने का कोई सवाल उठता है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग उनकी साफ छवि को नुकसान पहुंचाने और चुनावी दावेदारी को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने भरोसा जताया कि सच्चाई जल्द सामने आएगी और उन्हें न्याय मिलेगा।

बाइट- नसीम अहमद, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी।

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!