Breaking News

किशोर हत्याकांड में वांछित आरोपी मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

किशोर हत्याकांड में वांछित आरोपी मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने किया गिरफ्तार।

घूरेलाल कन्नौजिया, संवाददाता 

सैयदराजा (चंदौली)। दुधारी गांव में चोरी के दौरान एक किशोर की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे अभियुक्त को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। सैयदराजा और चंदौली पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई इस कार्रवाई में अभियुक्त को पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे लंगड़ा ऑपरेशन के तहत काबू में लिया गया।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, हत्या के मामले में गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय में पेश करने के लिए ले जाया जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में उसने अचानक एक दरोगा की पिस्टल छीन ली और पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया। अचानक हुई इस घटना से पुलिसकर्मियों में अफरा-तफरी मच गई।

अभियुक्त की फायरिंग से पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि एक पुलिसकर्मी को गोली के छर्रे लगने से चोट आई। हालात को गंभीर देखते हुए तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई। इसके बाद सैयदराजा और चंदौली पुलिस की टीमों ने सेरूका गांव के पास भारतमाला हाईवे के किनारे घेराबंदी कर दी।

पुलिस द्वारा आत्मसमर्पण की चेतावनी दिए जाने के बावजूद अभियुक्त लगातार फायरिंग करता रहा। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली अभियुक्त के पैर में लगी, जिससे वह गिर पड़ा और पुलिस ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

घायल अभियुक्त और घायल पुलिसकर्मी को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार दोनों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। घटना के चलते कुछ समय के लिए भारतमाला हाईवे पर यातायात प्रभावित हुआ, जिसे स्थिति सामान्य होने के बाद सुचारु करा दिया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभियुक्त चोरी के दौरान किशोर की हत्या के मामले में वांछित था और उसकी तलाश लंबे समय से की जा रही थी। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है, साथ ही इस घटना से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश भी तेज कर दी गई है।

इस पूरी कार्रवाई के बाद पुलिस की सतर्कता और तत्परता की क्षेत्र में सराहना की जा रही है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इलाके में पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया गया है।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!