Breaking News

सहसवान में शिफा मेडिकल सेंटर पर 18 दिसंबर को निःशुल्क नेत्र शिविर, ऑपरेशन हेतु वाहन सुविधा भी उपलब्ध।

सहसवान में शिफा मेडिकल सेंटर पर 18 दिसंबर को निःशुल्क नेत्र शिविर, ऑपरेशन हेतु वाहन सुविधा भी उपलब्ध।

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे 

सहसवान, बदायूं। सहसवान क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर नेत्र स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक विशाल निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर गुरुवार, 18 दिसंबर 2025 को डॉ. मुजीबुर रहमान के अस्पताल शिफा मेडिकल सेंटर, मोहल्ला पट्टी, सहसवान (बदायूं) में आयोजित होगा।

शिविर का समय प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक निर्धारित किया गया है। शिविर में आने वाले मरीजों की आंखों की जांच पूरी तरह निःशुल्क की जाएगी। जांच के उपरांत जिन मरीजों में ऑपरेशन की आवश्यकता पाई जाएगी, उनका चयन विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा किया जाएगा।

शिविर में वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. आरिफ कुमार (एम.बी.बी.एस., एम.एस.) द्वारा सेवाएं प्रदान की जाएंगी। चयनित मरीजों के मोतियाबिंद (दूरबीन) के ऑपरेशन आधुनिक लेजर तकनीक से निःशुल्क किए जाएंगे। ऑपरेशन हेतु चयनित मरीजों को अस्पताल की गाड़ी द्वारा ले जाने एवं वापस लाने की भी समुचित व्यवस्था की गई है, जिससे मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

इस निःशुल्क नेत्र शिविर में डॉ. मुजीबुर रहमान का विशेष सहयोग रहेगा। साथ ही अस्पताल के अन्य सहयोगी डॉ. अभिषेक सिंह, शिवानी कश्यप, पूजा चौहान, मो. नाजिम सिद्दीकी एवं अनुज सेनी भी आयोजन को सफल बनाने में योगदान देंगे।

आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस निःशुल्क नेत्र शिविर का लाभ उठाएं और समय रहते अपनी आंखों की जांच अवश्य कराएं।

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!