Breaking News

पुलिस अधीक्षक ने किया सफीपुर कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा‌।

पुलिस अधीक्षक ने किया सफीपुर कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा‌।

सनोज कुमार, संवाददाता 

उन्नाव, सफीपुर। पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह ने सोमवार को सफीपुर कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने क्षेत्राधिकारी कार्यालय, कोतवाली कार्यालय, सीसीटीएनएस कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, बैरिक, भोजनालय सहित विभिन्न शाखाओं की कार्यप्रणाली और व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की।

इस अवसर पर एसपी ने चौकीदारों को कंबल व टॉर्च वितरित किए। साथ ही क्षेत्र में चोरी की घटनाओं की रोकथाम और संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना समय पर देने के लिए उनकी सराहना की। उन्होंने बेहतर कार्य करने वाले कर्मियों को भविष्य में प्रोत्साहन स्वरूप पुरस्कार दिए जाने की भी बात कही।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने अभिलेखों एवं रजिस्टरों के रख-रखाव, लंबित मामलों की स्थिति की समीक्षा करते हुए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कोतवाली परिसर में स्वच्छता, अनुशासन बनाए रखने तथा आमजन से शालीन व्यवहार सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।

महिला संबंधी मामलों में त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई करने के निर्देश देते हुए एसपी ने कहा कि फरियादियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुना और निस्तारित किया जाए।

निरीक्षण के समय क्षेत्राधिकारी सोनम सिंह, प्रभारी निरीक्षक सुब्रत नारायण त्रिपाठी, चौकी प्रभारी अनिल राजपूत, उपनिरीक्षक योगेंद्र प्रताप सिंह सहित कोतवाली का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली की साफ-सफाई और व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए आवश्यक सुधारात्मक दिशा-निर्देश भी दिए।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!