Breaking News

नाधा स्वास्थ्य केंद्र की एएनएम पर अवैध सुविधा शुल्क मांगने का आरोप, वीडियो से मचा हड़कंप।

नाधा स्वास्थ्य केंद्र की एएनएम पर अवैध सुविधा शुल्क मांगने का आरोप, वीडियो से मचा हड़कंप।

मोहित यादव, संवाददाता 

सहसवान (बदायूं)। दंहगबा ब्लॉक के नाधा स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात एक एएनएम का प्रसव के दौरान कथित रूप से अवैध सुविधा शुल्क मांगते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं और विभाग की किरकिरी हो रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो नाधा स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात गीता एएनएम का बताया जा रहा है, जिसमें वह एक मरीज के परिजनों से प्रसव के बदले पैसे की मांग करती नजर आ रही हैं। आरोप है कि एएनएम द्वारा हर डिलीवरी के लिए सुविधा शुल्क मांगा जाता है और इनकार करने पर मरीजों को निजी अस्पताल ले जाने का दबाव बनाया जाता है।

वीडियो में कथित तौर पर परिजनों से पैसों को लेकर बहस और लेन-देन की स्थिति दिखाई दे रही है, जिससे पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया है। बताया जा रहा है कि इस घटनाक्रम में ढाई हजार रुपये स्वयं लिए गए, जबकि शेष राशि अन्य कर्मचारी को दिलवाने की बात भी सामने आ रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि संबंधित एएनएम के खिलाफ पूर्व में भी निजी अस्पताल में मरीज भेजने को लेकर जांच चल रही थी, लेकिन वह जांच किसी निष्कर्ष तक नहीं पहुंच पाई। इसके अलावा रिश्वत से जुड़े मामलों की शिकायतें पहले भी सामने आती रही हैं, जिन्हें कथित तौर पर दबा दिया गया।

वायरल वीडियो के बावजूद अभी तक मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) की ओर से किसी आधिकारिक कार्रवाई या बयान की जानकारी नहीं मिल पाई है, जिससे विभागीय अधिकारियों की भूमिका पर प्रश्नचिह्न लग रहे हैं।

क्षेत्रीय नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता बनी रहे और गरीब मरीजों का शोषण रोका जा सके।

वायरल वीडियो 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …