Breaking News

रात्रि चेकिंग के दौरान पुलिस-बदमाश आमना-सामना, जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल‌।

रात्रि चेकिंग के दौरान पुलिस-बदमाश आमना-सामना, जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल‌।

मोहित यादव, संवाददाता 

उझानी (बदायूं)। उझानी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कछला चौकी पुलिस की रात्रि चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध वाहन सवार से मुठभेड़ होने की सूचना है। पुलिस के अनुसार चेकिंग के समय बिना नंबर प्लेट की गाड़ी से पुलिस टीम पर फायरिंग की गई, जिसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की।

पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके से पुलिस ने एक अवैध तमंचा, कारतूस तथा एक वाहन बरामद किया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घायल आरोपी से पूछताछ की जा रही है और उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा और आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!