Breaking News

प्रदेश स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता की तैयारियां तेज, 14 सदस्यीय जिला बालिका टीम घोषित।

प्रदेश स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता की तैयारियां तेज, 14 सदस्यीय जिला बालिका टीम घोषित।

मुबारक अली, संवाददाता 

शाहजहांपुर। शाहजहांपुर जिला कबड्डी एसोसिएशन एवं जिला ओलंपिक संघ की संयुक्त बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें आगामी प्रदेश स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता को लेकर रणनीति तय की गई। बैठक के उपरांत जारी प्रेस सूचना में बताया गया कि स्टेट प्रतियोगिता के लिए 14 सदस्यीय जिला बालिका टीम का चयन किया गया है।

चयनित खिलाड़ियों में अनुष्का, कुंती, आलिया, प्राची, शीतल, बसंती, प्रिया, सलोनी, शोभना, गीतिका, त्रिशला, महजबी, वंदना सहित अन्य शामिल हैं। बैठक में प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

जिला कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. संजीव कनौजिया ने बताया कि जिले के इतिहास में पहली बार 52वीं जी.एल. कनौजिया (पूर्व सांसद) मेमोरियल महिला प्रदेश स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता 16 एवं 17 दिसंबर 2025 को राजकीय इंटर कॉलेज, खिरनीबाग के खेल मैदान में आयोजित होगी। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश पुलिस टीम सहित प्रदेश की कुल 16 टीमें भाग लेंगी।

उन्होंने कहा कि शाहजहांपुर के खेलप्रेमियों के लिए यह गर्व का विषय है कि उन्हें प्रदेश के उत्कृष्ट कबड्डी खिलाड़ियों का रोमांचक खेल देखने का अवसर मिलेगा। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डॉ. विनय गुप्ता ने कहा कि यह प्रतियोगिता जिले के खिलाड़ियों के लिए सीखने और आगे बढ़ने का एक बेहतरीन अवसर है। वहीं जिला ओलंपिक संघ के सचिव नरेंद्र त्यागी ने आयोजन की तैयारियों को लेकर कार्ययोजना प्रस्तुत करते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

जिला कबड्डी एसोसिएशन के सचिव एवं प्रो कबड्डी ऑफिशियल राहुल तोमर ने बताया कि प्रतियोगिता पूर्व सांसद एवं समाजसेवी रहे स्वर्गीय डॉ. जी.एल. कनौजिया की स्मृति में आयोजित की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन शाहजहांपुर में कबड्डी के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा। दो दिवसीय प्रतियोगिता में कबड्डी जगत की कई जानी-मानी हस्तियों के शामिल होने की संभावना है, साथ ही कबड्डी विश्व कप विजेता भारतीय टीम के कुछ स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करेंगे।

बताया गया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन 16 दिसंबर को प्रातः 11 बजे होगा। बैठक में विश्वनाथ प्रताप सिंह, मुदित सेठ, अजयपाल, पंकज सक्सेना, मुजाहिद, संजय, प्रेमपाल सिंह, सचिन प्रेमी, विपिन अग्निहोत्री, कोच निशांत चौधरी सहित अनेक पदाधिकारी एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे।

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!