Breaking News

चहनियां में सामूहिक विवाह समारोह सम्पन्न, 43 जोड़े दाम्पत्य सूत्र में बंधे।

चहनियां में सामूहिक विवाह समारोह सम्पन्न, 43 जोड़े दाम्पत्य सूत्र में बंधे।

जयशंकर मिश्रा, संवाददाता 

चहनियां, चंदौली। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शुक्रवार को चहनियां विकास खंड मुख्यालय पर भव्य सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। ढोल-नगाड़ों की गूंज और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 43 वर-वधू जोड़ों ने अग्निकुंड को साक्षी मानकर दाम्पत्य जीवन की शुरुआत करते हुए सात वचनों का पालन करने का संकल्प लिया।

विवाह संस्कार पंडित प्रदुम्न पांडेय, पंडित रतन पांडेय और रजनीश पांडेय द्वारा पूर्ण वैदिक रीति-रिवाजों से सम्पन्न कराया गया। नवदंपतियों ने जयमाला एवं सिंदूरदान की रस्म में भाग लेते हुए नई जिंदगी की शुरुआत की।

मुख्य अतिथि एवं मुख्य ब्लॉक प्रमुख अरुण कुमार जायसवाल ने सभी नव दंपतियों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि यह योजना गरीब परिवारों के सम्मान और सहयोग का मजबूत माध्यम है। उन्होंने बताया कि सरकार प्रत्येक जोड़े को उपहार सामग्री के साथ 60 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी प्रदान कर रही है, जिससे वे अपने जीवन की नई शुरुआत सुगमता से कर सकें।

खंड विकास अधिकारी राजेश नायक ने सभी वर-वधू को प्रमाण पत्र वितरित किए। समारोह में दोनों पक्षों से आए हजारों मेहमानों के लिए नाश्ता और भोजन की भव्य व्यवस्था की गई थी।

कार्यक्रम में ज्वाइंट वीडीओ ओमप्रकाश, पंचायत सहायक अधिकारी राजेश सिंह, ग्राम प्रधान सावित्री गुप्ता, ग्राम पंचायत अधिकारी आनंद यादव, वरिष्ठ सहायक अर्चना वर्मा, शशिकला पांडेय, नंदपोपाल राजभर, संकठा राजभर, सुमित नन्दन, रामअवतार चौहान सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन दिनानाथ यादव और अध्यक्षता पूर्व जिला अध्यक्ष शर्वेश कुशवाहा ने की।

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!