Breaking News

कासगंज: ब्राइट फ्यूचर इंटर कॉलेज में प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन।

ब्राइट फ्यूचर इंटर कॉलेज में प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन।

कक्षा 1 से लेकर कक्षा 12 तक के छात्र-छात्राओं पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। जनपद के गंजडुंडवारा नगर के समीप सुजावलपुर स्थित ब्राइट फ्यूचर इंटर कॉलेज में आज गुरुवार को ब्राइट फ्यूचर जनरल इंटेलिजेंस एंड एप्टीट्यूड टेस्ट 2025 सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में कॉलेज के छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।आयोजित प्रतियोगिताओं में मेहंदी प्रतियोगिता, हॉलीडे होमवर्क टेस्ट, निबंध प्रतियोगिता और टूर निबंध प्रतियोगिता शामिल थीं।

इन सभी स्पर्धाओं के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए।सीनियर स्तर पर लड़कियों में अल्फा पुत्री शान मोहम्मद ने पहला स्थान प्राप्त किया। हिफ़्ज़ा पुत्री मूसा खान और ज़िकरा पुत्री नजर अहमद संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि इरम फिरदौस ने तीसरा स्थान हासिल किया।सीनियर स्तर पर लड़कों में मो. फैज पुत्र मोहम्मद खालिद प्रथम रहे। मो. जफर पुत्र सनब्बर अली ने दूसरा और मो. अहमद पुत्र मो. अफज़ल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।जूनियर स्तर पर लड़कियों में रुकईय्या पुत्री नुरुल अमीन ने पहला स्थान प्राप्त किया। हिबा पुत्री इमरान खान दूसरे और हिफ़्ज़ा रिजवान पुत्री रिजवान अली तीसरे स्थान पर रहीं।

जूनियर स्तर पर लड़कों में मो. शारिक पुत्र मुख्तियार हुसैन और अल्हतव पुत्र मो. उमर संयुक्त रूप से प्रथम रहे। अब्दुल मन्नान पुत्र मो. रिजवान और मो. अरमान पुत्र मो. शौकीन ने संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त किया। मुहम्मद आरिज़ पुत्र मो. राशिद, रिहान अहमद पुत्र इकरार अहमद और मोहम्मद शारिक पुत्र मोहम्मद इस्लाम संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे।इसके अतिरिक्त, हॉलीडे होमवर्क टेस्ट के विजेताओं को भी कक्षा 1 से 12 तक के छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय में आयोजित मेहंदी प्रतियोगिता में सीनियर और जूनियर स्तर की बालिकाओं को भी प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार प्रदान किए गए।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में हाफिज मोहम्मद किफायतुल्ला (इमाम व कारी जामा मस्जिद मोहल्ला मंसूर) और कारी चाँद मियां (इमाम जामा मस्जिद सुजावलपुर) उपस्थित रहे। प्रबंधक रिज़वान अली, प्रधानाचार्य मोहम्मद यूनुस, जमाल अख्तर, मोहम्मद सलमान, सचिन कुमार, मोहम्मद तालिब, मुफ़्ती हादी ताहा, मोहम्मद सोहैल सहित समस्त स्टाफ और बच्चों के अभिभावक भी कार्यक्रम में मौजूद थे। यह कार्यक्रम की जानकारी आज गुरुवार की शाम करीब 5 बजे दी गई।

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!