Breaking News

कासगंज: शराब के नशे में धुत होमगार्ड कमांडर का उत्पात, कैफे और फ्लोर मिल पर किया हंगामा।

शराब के नशे में धुत होमगार्ड कमांडर का उत्पात, कैफे और फ्लोर मिल पर किया हंगामा।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। गंजडुंडवारा कोतवाली क्षेत्र के गनेशपुर गांव में नशे में धुत होमगार्ड कंपनी कमांडर द्वारा उत्पात मचाए जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों के अनुसार, आरोपित कमांडर मंगल सिंह अपनी कार से बर्दी पहनकर गांव पहुंचा और एक महिला द्वारा संचालित कैफे में दाखिल होते ही बवाल करना शुरू कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कमांडर ने नशे की हालत में कैफे संचालिका और उसके स्टाफ के साथ अभद्र भाषा में गाली-गलौज की, जिसके बाद वहां मौजूद लोग घबराकर इधर-उधर हट गए। इसके बाद वह पास स्थित एक आटे की फ्लोर मिल पर पहुंच गया, जहां उसने गाड़ी बीच रास्ते में रोककर लोगों को अपशब्द कहे और हंगामा जारी रखा।

पूरी घटना कैफे के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है, जबकि राहगीरों और ग्रामीणों ने भी कमांडर की बदसलूकी का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया, जो तेजी से वायरल हो रहा है।

घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और समझा-बुझाकर आरोपी कमांडर को वहां से हटाया। हालांकि स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर नाराजगी देखी जा रही है।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!