Breaking News

शाहजहांपुर: पुलिस की तत्परता से चार वर्षीय मासूम सकुशल परिजनों को मिला।

शाहजहांपुर: पुलिस की तत्परता से चार वर्षीय मासूम सकुशल परिजनों को मिला।

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर। माता-पिता के लिए इससे बड़ा दर्द क्या हो सकता है जब उनका नन्हा बच्चा अचानक लापता हो जाए। ऐसा ही मामला थाना सदर बाजार क्षेत्र में सामने आया, जहां बहादुरपुरा निवासी रविन्द्र का चार वर्षीय बेटा अचानक गायब हो गया। परिजनों ने अपनी ओर से बच्चे की काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। जिसके बाद उन्होंने बहादुरगंज चौकी प्रभारी को घटना की जानकारी दी।

सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी प्रमोद प्रसाद द्विवेदी ने टीम के साथ बच्चे की तलाश शुरू कर दी। इसी दौरान IGRS सेल में तैनात कांस्टेबल उमंग कुमार को एक छोटा बच्चा रोता हुआ दिखाई दिया। कांस्टेबल उमंग ने बच्चे को संभाला और उसका नाम-पता जानने का प्रयास किया। पूछताछ के दौरान उन्हें जानकारी मिली कि बहादुरगंज चौकी क्षेत्र में एक बच्चे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

इसके बाद कांस्टेबल उमंग बच्चे को लेकर तत्काल थाना सदर बाजार पहुंचे और परिजनों से संपर्क किया। बच्चे के माता-पिता थाने पहुंचे और मासूम को सकुशल देखकर भावुक हो उठे। पहचान की औपचारिकता पूरी होते ही बच्चे को सौंप दिया गया।

चौकी प्रभारी प्रमोद प्रसाद द्विवेदी ने आवश्यक कानूनी कार्यवाही के बाद बच्चे को परिजनों के सुपुर्द किया। परिजनों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!