Breaking News

चंदौली में नकल करते पकड़ा गया परीक्षार्थी, उड़ाका दल ने किया रस्टिकेट।

चंदौली में नकल करते पकड़ा गया परीक्षार्थी, उड़ाका दल ने किया रस्टिकेट।

शैलेश सिंह, संवाददाता

चंदौली। जनपद के बाबा जोगेश्वर नाथ महाविद्यालय, हेतिमपुर में मंगलवार को स्नातक परीक्षा के दौरान एक परीक्षार्थी नकल करते हुए पकड़ा गया। उड़ाका दल की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे रस्टिकेट कर दिया। घटना के बाद परीक्षा केंद्र पर कुछ देर के लिए अफरा–तफरी का माहौल बन गया।

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी द्वारा चल रही स्नातक परीक्षाओं की निगरानी हेतु सकलडीहा पीजी कॉलेज के प्रो. विजेंद्र सिंह, सदस्य डॉ. संदीप जायसवाल और डॉ. अमन मिश्रा के नेतृत्व में उड़ाका दल सक्रिय रूप से निरीक्षण कर रहा है।

उड़ाका दल विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सघन जांच अभियान चलाते हुए परीक्षा की शुचिता सुनिश्चित कर रहा है। मंगलवार को किए गए निरीक्षण में हेतिमपुर केंद्र पर एक छात्र अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए पाया गया, जिसके बाद टीम ने नियमानुसार उसे परीक्षा से बाहर कर दिया।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने केंद्र व्यवस्थापकों को सीसीटीवी व्यवस्था दुरुस्त रखने, परीक्षा से संबंधित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन कराने और नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं।

Spread the love

Check Also

बिल्सी: दीननगर शेखपुर में घर में घुसे चोर, एक लाख की नगदी और जेवरात पर किया हाथ साफ।

बिल्सी: दीननगर शेखपुर में घर में घुसे चोर, 1 लाख की नगदी और जेवरात पर …

error: Content is protected !!