Breaking News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना हेतु जोड़ों का सत्यापन पूरा।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना हेतु जोड़ों का सत्यापन पूरा।

जयशंकर मिश्रा, संवाददाता

चहनियां, चंदौली। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत चयनित जोड़ों के सत्यापन की प्रक्रिया मंगलवार को चहनियां स्थित खंड विकास कार्यालय परिसर में संपन्न हुई। 12 दिसंबर को ब्लॉक मुख्यालय प्रांगण में आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह समारोह में 50 जोड़ों का विवाह प्रस्तावित है, जिनमें से 46 जोड़ों का स्थलीय सत्यापन किया गया।

सत्यापन कार्य के लिए वर–वधू को आवश्यक अभिलेखों के साथ बुलाया गया, जहां विकास खंड स्तर पर उनकी पात्रता की विस्तृत जांच की गई।

खंड विकास अधिकारी राजेश नायक ने बताया कि शासन ने इस योजना में अनुदान की राशि बढ़ाकर प्रति जोड़ा 1 लाख रुपये कर दी है। इसके अंतर्गत—

60,000 रुपये कन्या के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजे जाएंगे,

25,000 रुपये मूल्य की विवाह सामग्री (कपड़े, बर्तन, श्रृंगार एवं गृहस्थी के सामान) प्रदान किए जाएंगे,

तथा 15,000 रुपये विवाह आयोजन संबंधी व्यय—नाश्ता, भोजन, टेंट, विदाई सामग्री, मिठाई व ड्राई फ्रूट्स आदि पर खर्च किए जाएंगे।

सत्यापन के उपरांत अब अंतिम सूची तैयार की जाएगी, जिसके आधार पर निर्धारित तिथि को भव्य सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया जाएगा।

सत्यापन प्रक्रिया में संयुक्त खंड विकास अधिकारी ओमप्रकाश, सहायक विकास अधिकारी (सांख्यिकीय) संतोष मिश्रा, समाज कल्याण अधिकारी प्रिंस गुप्ता, वरिष्ठ सहायक अर्चना वर्मा सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!