Breaking News

बलरामपुर में सड़क हादसा: लापरवाह कार चालक ने कक्षा दो की छात्रा को रौंदा, हालत नाजुक।

बलरामपुर में सड़क हादसा: लापरवाह कार चालक ने कक्षा दो की छात्रा को रौंदा, हालत नाजुक।

गुलाम नबी कुरैशी

बलरामपुर। सादुल्लाह नगर क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में कक्षा दो की छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा मुबारकपुर मोड़ पर उस समय हुआ, जब तेज रफ्तार कार ने नियंत्रण खोते हुए सड़क किनारे खड़ी बच्ची को टक्कर मार दी। यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में दिखाई देता है कि मोड़ पर एक कार मुड़कर आगे बढ़ती है, तभी पीछे से आ रही दूसरी कार उसे जोरदार टक्कर मार देती है। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर सीधे सड़क किनारे खड़ी बच्ची पर चढ़ जाती है और तेजी से निकल जाती है। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घायल बच्ची को उठाकर निजी अस्पताल पहुँचाया।

प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए उसे गोंडा जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार 8 वर्षीय छात्रा समीरा खातून, पुत्री फहीमुद्दीन, का गोंडा में इलाज जारी है।

घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में भारी आक्रोश है। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच तेज कर दी है।

Spread the love

Check Also

बिल्सी: दीननगर शेखपुर में घर में घुसे चोर, एक लाख की नगदी और जेवरात पर किया हाथ साफ।

बिल्सी: दीननगर शेखपुर में घर में घुसे चोर, 1 लाख की नगदी और जेवरात पर …

error: Content is protected !!