Breaking News

भाजपा पर संजय सिंह का सीधा वार—“संविधान सर्वोच्च, किसी के फरमान पर देश नहीं चलेगा

भाजपा पर संजय सिंह का सीधा वार—“संविधान सर्वोच्च, किसी के फरमान पर देश नहीं चलेगा”

मोहम्मद वसीम

बरेली। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने मंगलवार को बरेली में आयोजित दूसरे चरण की पदयात्रा के दौरान भाजपा सरकार पर कड़ा प्रहार किया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने स्पष्ट कहा कि देश की व्यवस्था संविधान से चलेगी, किसी बाबा या निजी फरमान से नहीं। उन्होंने इसे जनता को जागरूक करने और लोकतंत्र को मजबूत करने की लड़ाई बताया।

संजय सिंह ने केंद्र और राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार योजनाबद्ध तरीके से मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर छेड़छाड़ करा रही है। उनके अनुसार एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) प्रक्रिया के जरिए करोड़ों मतदाताओं के नाम हटाए जाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि बिहार में हजारों वोट काटे जाने की सच्चाई सामने आ चुकी है और अब उत्तर प्रदेश में भी दो करोड़ नाम हटाने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने लखनऊ, जौनपुर और रामपुर जैसे जिलों का उल्लेख करते हुए कहा कि यहां बड़े स्तर पर गड़बड़ियां पाई जा रही हैं।

असम के नागरिकों का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि लखनऊ में पिछले 20 वर्षों से रह रहे लोगों को ‘अनट्रेसेबल’ बताकर भाजपा के मेयर द्वारा जबरन बाहर भेज दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसी साजिशों के जरिए पुराने निवासी और पीढ़ियों से रह रहे लोगों के वोट तक काटे जा रहे हैं।

सांसद संजय सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी संविधान, लोकतंत्र और नागरिक अधिकारों की रक्षा के लिए सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष कर रही है। उन्होंने कहा कि देश में सम्मान, रोजगार और धर्मनिरपेक्षता खतरे में है और असली मुद्दों से भटकाने के लिए नकली बहसें कराई जा रही हैं। उन्होंने दावा किया कि एक बाबा को आगे कर समाज को बांटने की कोशिश हो रही है, जिससे देश का माहौल खराब हो रहा है।

अंत में उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे जागरूक रहें और लोकतंत्र बचाने की इस लड़ाई में एकजुट होकर सरकार की मंशा को समझें।

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …