Breaking News

नियामताबाद में अनक्लेम्ड डिपॉज़िट पर जागरूकता शिविर, नागरिकों को दी गई महत्वपूर्ण वित्तीय जानकारी।

नियामताबाद में अनक्लेम्ड डिपॉज़िट पर जागरूकता शिविर, नागरिकों को दी गई महत्वपूर्ण वित्तीय जानकारी।

शैलेश सिंह

चंदौली। वित्त मंत्रालय के निर्देशानुसार नियामताबाद विकासखंड में “आपकी पूंजी, आपका अधिकार” अभियान के तहत अनक्लेम्ड डिपॉज़िट से संबंधित एक बड़ा जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में नागरिकों को बैंक खातों, बीमा पॉलिसी, लाभांश और म्यूचुअल फंड जैसी बिना दावे वाली संपत्तियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम का संचालन अग्रणी जिला प्रबंधक सुनील कुमार भगत ने किया और इसकी अध्यक्षता रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के अग्रणी जिला अधिकारी विशाल यादव ने की। अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य लोगों की बिना दावे वाली रकम को सही दावेदारों तक पहुंचाना है, ताकि कोई भी धन राशि वर्षों तक अनुपयोगी न पड़ी रहे।

शिविर में जिला विकास प्रबंधक वीजेयन्द्र कुमार, खंड विकास अधिकारी रुबेन शर्मा, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के उप क्षेत्र प्रमुख अभिषेक कुमार, एनआईसी के नोडल अधिकारी अविनाश कुमार सिंह और वित्तीय साक्षरता समन्वयक विवेक कुमार ने विभिन्न योजनाओं और प्रक्रिया की जानकारी दी। कार्यक्रम में कई बैंकों के जिला समन्वयक, प्रबंधक, बीसी सखी और व्यवसाय मित्र भी मौजूद रहे।

शिविर के दौरान बताया गया कि जनपद चंदौली के विभिन्न बैंकों में कुल 3,90,732 खातों में लगभग 103 करोड़ रुपये बिना दावे की संपत्ति के रूप में उपलब्ध हैं। बैंक अधिकारियों ने बताया कि खाताधारक केवाईसी अपडेट कराकर अपनी राशि वापस प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही नागरिक सरकार के ‘उद्गम पोर्टल’ पर पंजीकरण कर अपने खातों से जुड़ी विस्तृत जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।

जागरूकता शिविर में 150 से अधिक लोगों ने भाग लेकर वित्तीय सुरक्षा और अपने अधिकारों से जुड़ी अहम जानकारी हासिल की।

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!