Breaking News

जिला अस्पताल में जन औषधि केंद्र का शुभारंभ, सस्ती दवाओं से मरीजों को बड़ी राहत।

जिला अस्पताल में जन औषधि केंद्र का शुभारंभ, सस्ती दवाओं से मरीजों को बड़ी राहत।

सनोज कुमार 

उन्नाव। जिलाधिकारी गौरांग राठी और सदर विधायक पंकज गुप्ता ने शुक्रवार को जिला अस्पताल में जन औषधि केंद्र का उद्घाटन किया। दोनों जनप्रतिनिधियों ने फीता काटकर केंद्र को जनता को समर्पित किया। इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि जन औषधि केंद्र की शुरुआत से जनपद के लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ी सुविधा मिलेगी। मरीजों को समय पर सभी जरूरी दवाएं उपलब्ध हो सकेंगी और बाहर बाजार से महंगी दवाएं खरीदने की मजबूरी खत्म हो जाएगी।

जिलाधिकारी ने बताया कि केंद्र में ढाई हजार से अधिक प्रकार की दवाएं उपलब्ध रहेंगी, जिनका लाभ कोई भी व्यक्ति आसानी से ले सकता है। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी कि दवाओं की कमी के कारण किसी भी मरीज को परेशान न होना पड़े। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को निर्देश दिया कि सभी दवाएं समय से उपलब्ध कराई जाएं ताकि इलाज में कोई बाधा न आए।

उद्घाटन कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित कई डॉक्टर और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!