Breaking News

बरेली/बहेड़ी: ग्राम पंचायत से 2027 तक कांग्रेस का मिशन तेज़—अजय राय का बड़ा बयान।

ग्राम पंचायत से 2027 तक कांग्रेस का मिशन तेज़—अजय राय का बड़ा बयान।

मोहम्मद वसीम 

बरेली/बहेड़ी। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने शुक्रवार को बहेड़ी दौरे के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया। उन्होंने कांग्रेस नेता सलीम अख्तर के कार्यालय पर कार्यकर्ताओं से बातचीत की और बाद में मीडिया से मुखातिब होते हुए प्रदेश की राजनीति तथा आगामी चुनावी रणनीति पर विस्तृत चर्चा की।

अजय राय ने कहा कि उत्तर प्रदेश में होने वाले ग्राम पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस पूरी तरह तैयार है। उनका कहना था कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जा चुका है और कार्यकर्ता लगातार मैदान में सक्रिय हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी एक मजबूत और निर्णायक भूमिका निभाने जा रही है।

प्रदेश अध्यक्ष ने SIR सर्वे को लेकर सरकार पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा सर्वे के लिए बेहद कम समय दिए जाने से आम लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने वर्ष 2003 का उदाहरण देते हुए कहा कि तब भी भाजपा सरकार थी, मगर लोगों को छह से सात माह का पर्याप्त समय दिया गया था और प्रक्रिया शांतिपूर्वक पूरी हुई थी। राय ने आरोप लगाया कि इस बार अव्यवस्था इतनी बढ़ी कि कई लोगों को अपनी जान तक गंवानी पड़ी, जो सरकार की नाकामी और संवेदनहीनता को दर्शाता है।

उन्होंने आगे कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, कानून-व्यवस्था और किसानों की समस्याओं जैसे मुद्दों पर सरकार पूरी तरह विफल दिखाई दे रही है। वहीं कांग्रेस संगठनात्मक रूप से निरंतर मजबूत हो रही है और जनता के मुद्दों को लेकर सड़क से लेकर सदन तक लगातार संघर्ष कर रही है।

अजय राय ने अंत में कहा कि चाहे ग्राम पंचायत चुनाव हों या 2027 का विधानसभा चुनाव, कांग्रेस पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरेगी और इस बार बेहतर प्रदर्शन करते हुए मजबूत दावेदारी पेश करेगी।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!