Breaking News

कासगंज: दोस्त के घर में युवक का शव मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी।

दोस्त के घर में युवक का शव मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। थाना सिढ़पुरा क्षेत्र के धुमरी रोड पर दोस्त के घर संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अभिजीत पुत्र महेश चन्द्र निवासी सर्रा, थाना जैथरा, जिला एटा के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, युवक का शव उसके ही दोस्त के घर में पाया गया, जिसके बाद आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही सिढ़पुरा पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से जरूरी सबूत एकत्र किए।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी होने पर मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे, जहां परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है और वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी है।

बाइट- मृतक का बेटा।

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!