Breaking News

कासगंज: सहावर में समाजवादी पार्टी का एसआईआर सहायता शिविर और कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित।

सहावर में समाजवादी पार्टी का एसआईआर सहायता शिविर और कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। समाजवादी पार्टी द्वारा सहावर कस्बे के इमामबाड़े पर एसआईआर सहायता शिविर एवं कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य एसआईआर प्रक्रिया को लेकर मतदाताओं को जागरूक करना और उन्हें फॉर्म भरने में सहयोग प्रदान करना रहा। इस अवसर पर सपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता जाहिदा सुल्तान और सपा सांसद देवेश शाक्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

शिविर में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, पीडीए प्रहरियों, बीएलओ और बीएलए ने मिलकर लोगों के एसआईआर फॉर्म भरवाए। सपा सांसद देवेश शाक्य ने मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कुछ राज्यों में बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए, इसलिए सभी अपने जरूरी दस्तावेजों के साथ सतर्कता से एसआईआर प्रक्रिया पूर्ण करें, ताकि कोई भी मतदाता अपने अधिकार से वंचित न हो।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी अपील की कि वे जनता को फॉर्म भरने, दस्तावेज एकत्र करने और सही तरीके से जमा कराने में पूरा सहयोग दें।

कार्यक्रम में सपा प्रवक्ता जाहिदा सुल्तान, जिलाध्यक्ष विक्रम यादव, पटियाली विधायक नादिरा सुल्तान, पूर्व विधायक वीरेंद्र सिंह सोलंकी, वरिष्ठ नेता सत्यभान शाक्य, मुईर अहमद (छुट्टू), विधानसभा अध्यक्ष दिनेश शाक्य, नगर अध्यक्ष न्याज मोहम्मद, युवा नेता अय्यूब सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल रहे।

शिविर के बाद सपा प्रवक्ता जाहिदा सुल्तान ने भीम नगर पहुंचकर बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!