Breaking News

बलरामपुर: नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला चचेरा भाई पुलिस के हत्थे चढ़ा।

नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला चचेरा भाई पुलिस के हत्थे चढ़ा।

गुलाम नबी कुरैशी, संवाददाता 

बलरामपुर। रेहरा बाजार थाना क्षेत्र में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को तेजी से कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। परिजनों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।

मिली जानकारी के अनुसार, 27 वर्षीय आरोपी राम महेश, जो पीड़िता का चचेरा भाई है, बच्ची को टॉफी का लालच देकर पास के जंगल में ले गया और वहीं घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी फरार होने की कोशिश में था, लेकिन पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बाबागंज रोड स्थित बजहा मंदिर के पास से उसे पकड़ लिया।

अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई कर पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है।

बाइट:-अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विशाल पाण्डेय

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …