Breaking News

बिनावर: कस्तूरी नगर में महिला से मारपीट, कार्रवाई न होने पर एसएसपी से की शिकायत।

कस्तूरी नगर में महिला से मारपीट, कार्रवाई न होने पर एसएसपी से की शिकायत।

मोहित यादव, संवाददाता 

बिनावर, बदायूं। बिनावर क्षेत्र के कस्बा मोहल्ला कस्तूरी नगर में एक महिला के साथ मारपीट और धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला के अनुसार, आरोपितों के खिलाफ थाने में शिकायत देने के बाद भी कोई कार्रवाई न होने पर उसने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह से न्याय की गुहार लगाई है।

पीड़िता ने बताया कि 14 नवंबर की शाम करीब सात बजे वह अपने घर में बच्चों के साथ बैठी थी। इसी दौरान पड़ोस की एक महिला सहित तीन लोग उसके घर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने उसके साथ मारपीट की। शोर सुनकर लोग एकत्र होने लगे तो आरोपित धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना के बाद पीड़िता ने थाना बिनावर में तहरीर दी, लेकिन उसके अनुसार पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि शिकायत के बावजूद 19 नवंबर की सुबह लगभग 10:30 बजे दो सिपाही कथित भाजपा नेता पंकज गुप्ता और मुकेश के साथ बिना अनुमति उसके घर में घुस आए। महिला का कहना है कि वह उस समय बाथरूम में नहा रही थी और आरोप है कि सिपाहियों ने उससे जबरन तहरीर वापस लेने का दबाव बनाया। विरोध करने पर उसे और उसके पति को झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी गई।

पीड़ित महिला के अनुसार, वह एक गरीब परिवार से है और उसका पति टेंपो चलाकर घर का खर्च चलाता है। दबंगई और कथित पुलिस दबाव से परेशान होकर उसने एसएसपी बदायूं से शिकायत करते हुए उचित कार्रवाई की मांग की है।

बाइट- पीड़ित 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!