Breaking News

शराब ठेके के पास युवक की संदिग्ध मौत, मारपीट का वीडियो आया सामने।

शराब ठेके के पास युवक की संदिग्ध मौत, मारपीट का वीडियो आया सामने।

घूरेलाल कन्नौजिया, संवाददाता 

चंदौली। जिले में सरकारी शराब ठेके के पास हुई मारपीट में एक युवक की मौत होने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान पियूष उर्फ छोटू के रूप में हुई है, जबकि उसका साथी विनायक गंभीर रूप से घायल है और ट्रॉमा सेंटर में इलाज जारी है।

परिजनों का आरोप है कि शनिवार देर शाम करीब साढ़े नौ बजे दोनों युवक ठेके पर गए थे। इसी दौरान पास की चखने की दुकान के नजदीक मौजूद विनय यादव सहित चार-पांच लोगों ने उन्हें रोककर लाठी-डंडों और खाली शराब की बोतलों से हमला कर दिया। घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों ने पियूष उर्फ छोटू को मृत घोषित कर दिया, जबकि विनायक की हालत नाजुक बताई जा रही है।

घटना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने आरोपियों पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया और थाने में नामजद तहरीर देकर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

चंदौली एएसपी अनंत चंद्रशेखर ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। कुछ आरोपियों को हिरासत में लिया गया है और बाकी की तलाश की जा रही है। साथ ही मारपीट और विवाद के कारणों की भी जांच जारी है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें मारपीट की तस्वीरें साफ दिखाई दे रही हैं। लेकिन घटना के शुरुआती चरण में सैयदराजा पुलिस इसे सड़क हादसा बताती रही, जिससे आक्रोश और बढ़ गया है।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!