Breaking News

एसएसपी के आदेशों की खुली धज्जियाँ: सहसवान में दो सिपाही ‘ट्रांसफर’ के नाम पर कर रहे हैं मनमानी।

एसएसपी के आदेशों की खुली धज्जियाँ: सहसवान में दो सिपाही ‘ट्रांसफर’ के नाम पर कर रहे हैं मनमानी।

सहसवान, (बदायूं)। पुलिस महकमे में अनुशासन की बात होती है, लेकिन हकीकत बिल्कुल उलटी है। सहसवान कोतवाली के दो सिपाहियों ने एसएसपी के ट्रांसफर आदेशों की खुली अवहेलना कर विभाग को ही चुनौती दे डाली है।

तबादला हुए कई दिन बीत चुके हैं, लेकिन दोनों सिपाही अपने नए थाना क्षेत्रों में रिपोर्ट करने की बजाय सहसवान कोतवाली में ही मज़े से जमे हुए हैं, जैसे नियम-कानून उनके लिए कोई मायने ही नहीं रखते।

सिपाही नरसिंह राव को सिविल लाइन और शैलेन्द्र सिंह को कोतवाली बदायूं भेजा गया था, लेकिन दोनों अपनी ‘मनपसंद तैनाती’ छोड़ने को तैयार नहीं। स्थानीय लोगों में सवाल उठ रहे हैं कि आखिर कौन-सी ताकत है जो इन सिपाहियों को आदेशों से ऊपर बना रही है?

एसएसपी के निर्देशों की इस तरह अनदेखी न केवल विभागीय मर्यादा पर सवाल खड़े करती है, बल्कि यह भी दिखाती है कि कुछ पुलिसकर्मी कानून लागू करने से ज़्यादा कानून तोड़ने में आगे हैं।

अब गेंद पुलिस प्रशासन के पाले में है — क्या वे नियमों का मज़ाक उड़ाने वाले इन सिपाहियों पर कार्रवाई करेंगे या मामला यूँ ही दबा दिया जाएगा?

 

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!