Breaking News

उन्नाव में पीएम सूर्यधर मुफ्त बिजली योजना को बढ़ावा, CDO की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक सम्पन्न।

उन्नाव में पीएम सूर्यधर मुफ्त बिजली योजना को बढ़ावा, CDO की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक सम्पन्न।

सनोज कुमार, संवाददाता 

उन्नाव। पी.एम. सूर्यधर मुफ्त बिजली योजना के अन्तर्गत सोलर रूफटॉप योजना को सफलतापूर्वक लागू किए जाने के लिए विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजना से जुड़े विभागीय अधिकारियों, बैंक प्रतिनिधियों और पंजीकृत वेण्डरों ने प्रतिभाग किया।

परियोजना प्रभारी, यूपीनेडा श्री नेपाल सिंह ने सोलर रूफटॉप योजना के लाभ, प्रक्रिया तथा जिले में स्थापित हो चुके संयंत्रों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जनपद में पीएम सूर्यधर योजना के अंतर्गत पंजीकृत 38 फर्मों में से केवल 12 वेण्डरों ने बैठक में भागीदारी की। विद्युत वितरण खण्ड-बांगरमऊ, हसनगंज, पुरवा तथा विभिन्न बैंकों के जिला बैंक समन्वयकों ने वर्चुअल माध्यम से सहभागिता की।

बैठक में परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण द्वारा योजना की समीक्षा की गई। इम्पैनल्ड फर्मों के प्रतिनिधियों ने अपने-अपने सुझाव और समस्याएँ रखते हुए समाधान की मांग की। परियोजना निदेशक ने सभी वेण्डरों को अपनी शिकायतें लिखित रूप में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि निस्तारण की प्रक्रिया को गति दी जा सके।

बैंक से संबंधित मामलों पर अग्रणी जिला बैंक प्रबंधक श्री राज कुमार को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

मुख्य विकास अधिकारी महोदया ने बैठक में अनुपस्थित वेण्डरों को स्पष्टीकरण हेतु पत्र जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही उपभोक्ताओं में जागरूकता बढ़ाने के लिए सभी फर्मों को अधिक से अधिक कैंप लगाने के आदेश दिए, ताकि योजना का लाभ तेजी से और पारदर्शी रूप से जनता तक पहुंच सके।

इसके लिए वेण्डरों को तहसील, बैंक परिसर, बिजली घरों, विकास खंड कार्यालयों, अस्पतालों और भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक स्थलों पर प्रचार-प्रसार गतिविधियां संचालित करने को कहा गया। प्रचार से संबंधित फोटोग्राफ्स परियोजना प्रभारी यूपीनेडा को उपलब्ध कराना अनिवार्य किया गया।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि- “पीएम सूर्यधर मुफ्त बिजली योजना आम लोगों के लिए बड़ी राहत है। अधिक से अधिक परिवार इससे लाभान्वित हों, इसके लिए विभागीय तालमेल और तेज़ गति से कार्यवाही जरूरी है।”

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!