Breaking News

विभिन्न मांगों को लेकर आशा संगिनियों का सीएचसी सहसवान पर धरना प्रदर्शन।

मानदेय बढ़ोतरी व सुविधाओं को लेकर आशा संगिनियों का विरोध प्रदर्शन तेज।

विभिन्न मांगों को लेकर आशा संगिनियों का सीएचसी सहसवान पर धरना प्रदर्शन।

सहसवान, (बदायूं)। सहसवान ब्लॉक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आशा संगिनियों ने अपनी लंबित मांगों के समर्थन में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में पहुंची आशाओं ने सरकार पर वादे पूरे न करने का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई।

प्रदर्शन कर रही आशा संगिनियों का कहना है कि शुरुआत में उन्हें सीमित कार्य सौंपे गए थे, लेकिन अब उनसे करीब 36 तरह के कार्य कराए जा रहे हैं। इसके बावजूद मानदेय और अन्य सुविधाओं में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है, जिससे वे मानसिक और आर्थिक दबाव झेल रही हैं।

आशा संगठन की मुख्य मांग है कि आशा कार्यकर्ताओं को राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाए, ताकि उन्हें स्थायी सुरक्षा, सुविधाएं और सम्मान मिल सके। उनका कहना है कि ग्रामीण स्वास्थ्य तंत्र का बड़ा हिस्सा उन्हीं पर निर्भर है, इसलिए उनके अधिकारों को अनदेखा नहीं किया जाना चाहिए।

संगिनियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द समाधान नहीं निकाला, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। आशाओं ने कहा कि वे जनता की सेवा में लगातार जुटी रहती हैं, लेकिन उनकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं सुना जा रहा है।

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!