Breaking News

फर्जी जमानत रैकेट का पर्दाफाश: 2000–3000 रुपये में बनते थे ‘पेशेवर जमानतदार’, पुलिस ने 16 आरोपियों को दबोचा।

फर्जी जमानत रैकेट का पर्दाफाश: 2000–3000 रुपये में बनते थे ‘पेशेवर जमानतदार’, पुलिस ने 16 आरोपियों को दबोचा।

राजन सिंह, संवाददाता 

चंदौली। गंभीर अपराधों में जेल में बंद शातिर आरोपियों की जमानत कराने वाले बड़े फर्जीवाड़े का चंदौली पुलिस ने खुलासा कर दिया है। यह गिरोह पैसे लेकर फर्जी दस्तावेज तैयार कर अदालत को गुमराह करता था और कई आरोपियों की जमानत कराता था। पुलिस ने मामले में 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि कुल 28 के खिलाफ मुकदमा दर्ज है।

मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में एसपी आदित्य लांग्हे ने प्रेसवार्ता कर बताया कि गिरोह में शामिल जमानतदार पेशेवर तरीके से काम करते थे। इनमें से कई लोग एक ही खतौनी और एक ही पहचान पत्र पर कई-कई अभियुक्तों की जमानत करा चुके थे।

कैसे चलता था फर्जी जमानत का खेल?

सदर कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि गौ-तस्करी, डकैती, लूट, हत्या, नकबजनी, गैंगस्टर, आबकारी एक्ट और अवैध शस्त्र जैसे गंभीर मामलों में जेल में बंद अभियुक्तों की जमानत के लिए यह रैकेट सक्रिय था।

  • दलाल 2000–3000 रुपये लेकर पेशेवर जमानतदार उपलब्ध कराते थे।
  • जमानत के लिए जरूरी खतौनी, पहचान पत्र और हलफनामे पहले से तैयार रखे जाते थे।
  • कई बार एक ही संपत्ति के कागजात पर कई अभियुक्तों की जमानत ली जाती थी।
  • जमानतदारों से जुड़े दस्तावेज दलालों के पास ही रहते थे, और उनका बार-बार उपयोग किया जाता था।
  • जमानत पत्र में पिछली जमानतों को जानबूझकर छुपाया जाता था।

पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी खुद स्वीकार कर चुके हैं कि उन्हें उन अभियुक्तों के नाम तक याद नहीं, जिनकी जमानत उन्होंने कराई। सब कुछ सिर्फ पैसों के लालच में किया गया।

गिरफ्तार 16 आरोपियों की सूची

1. सुरेश पुत्र अर्जुन, विछिया कला

2. सियाराम पुत्र स्व. मुराहू राम, प्रतापपुर

3. श्याम सुंदर पुत्र स्व. दुक्खन, हिनौता

4. महेंद्र पुत्र रामकिशुन, छित्तो

5. विश्वनाथ पुत्र लल्लू, भिसौडी, मुगलसराय

6. सिपाही पुत्र रामनाथ, महावलपुर, मुगलसराय

7. मुसाफिर पुत्र नसरूद्दीन, सहजौर, मुगलसराय

8. चरनदास पुत्र शिवनाथ, दुल्हीपुर, मुगलसराय

9. राजेंद्र प्रसाद पुत्र मुन्नीलाल, हिनौली, मुगलसराय

10. असलम पुत्र रफीक, सहजौर, मुगलसराय

11. घनश्याम पुत्र सोमारू राम, सिसौरा खुर्द, कन्दवा

12. छोटेलाल पुत्र रामप्यारे, औराही, चकरघट्टा

13. सुरेश पुत्र देवशरण, जेवरियाबाद, सैयदराजा

14. मनोज कुमार जायसवाल पुत्र स्व. भग्गन प्रसाद, ददरा, बबुरी

15. भारतीय पोप पाल सिंह पुत्र स्व. शिव विलास सिंह, ताजपुर, सकलडीहा

16. प्रमोद अवस्थी पुत्र स्व. जगरनाथ, सकलपुर, सकलडीहा

फर्जी जमानतदारों का पूरा नेटवर्क

इस रैकेट में शामिल 28 लोगों की विस्तृत सूची पुलिस ने जारी की है, जिन पर फर्जी दस्तावेजों से जमानत कराने और अदालत को गुमराह करने का आरोप है। इनमें चंदौली, मुगलसराय, कन्दवा, सैयदराजा, बबुरी, इलिया आदि क्षेत्रों के लोग शामिल हैं। यह पूरा नेटवर्क कई वर्षों से सक्रिय था।

पुलिस की कार्रवाई जारी

पुलिस का कहना है कि गिरोह से जुड़े और लोगों की भी पहचान की जा रही है। दस्तावेजों की फॉरेंसिक जांच कराई जाएगी और धोखाधड़ी में शामिल दलालों व आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर तक की कार्रवाई की जा सकती है।

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!