Breaking News

आर.टी.एम. सोसाइटी ने सड़क सुरक्षा को लेकर चलाया जागरूकता अभियान।

आर.टी.एम. सोसाइटी ने सड़क सुरक्षा को लेकर चलाया जागरूकता अभियान।

बदायूं। आर.टी.एम. सोसाइटी फॉर सोशल डेवलपमेंट ने नवादा चौराहा क्षेत्र में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का आयोजन किया। अभियान का उद्देश्य नागरिकों को वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग के बारे में जागरूक करना था।

कार्यक्रम में टीएसआई आर.एल. राजपूत और टीएसआई नासिर हुसैन (नगर प्रभारी) ने सहभागिता करते हुए लोगों को यातायात नियमों के महत्व से अवगत कराया। अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षित यात्रा तभी संभव है जब हर व्यक्ति यातायात नियमों का ईमानदारी से पालन करे।

कोहरे और सर्द मौसम में दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए कार, बाइक, ऑटो और ट्रॉली सहित कई वाहनों पर रेडियम रिफ्लेक्टर टेप लगाई गई, ताकि कम दृश्यता में भी वाहन आसानी से दिखाई दें।

यातायात नियमों का सही पालन करने वाले लोगों को गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया गया, जिससे दूसरों को भी प्रेरणा मिले।

सोसाइटी की डायरेक्टर रिदा तनवीर द्वारा किए गए प्रयासों की पुलिस प्रशासन ने सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने अपनी टीम के साथ मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

अभियान में सोसाइटी के सदस्य अबीर खान, काशिफ अली खान, नीशू खान, अलीना, जमशेद, लाइबा खान, मुज़म्मिल, निज़ाम, अहमद, अनस, साहिब, जुनैद, वसीफ़, आज़म, अयान, मारिफ़ आदि सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।

इस जागरूकता कार्यक्रम का मुख्य संदेश रहा—

“सड़क सुरक्षा अपनाएँ, दुर्घटनाओं से बचें।”

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: पटियाली में पीडीए पंचायत, सपा ने 2027 में सत्ता का किया दावा।

कासगंज: पटियाली में पीडीए पंचायत, सपा ने 2027 में सत्ता का किया दावा। संवाददाता, वसीम …