Breaking News

DPS स्कूल में बाल दिवस कार्यक्रम का एसपी ने किया शुभारंभ, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन।

DPS स्कूल में बाल दिवस कार्यक्रम का एसपी ने किया शुभारंभ, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन।

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर। थाना पुवायाँ क्षेत्र के अंतर्गत स्थित DPS स्कूल में बाल दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसका शुभारंभ पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने दीप प्रज्वलन कर किया। कार्यक्रम में एमएलसी सुधीर गुप्ता, क्षेत्राधिकारी यातायात, प्रभारी यातायात, विद्यालय प्रबंधन समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, नृत्य, गीत और रचनात्मक गतिविधियाँ प्रस्तुत कीं, जिन्हें सभी अतिथियों ने सराहा। बच्चों की प्रतिभा से अभिभूत होकर उपस्थित जनों ने उनकी हौसला-अफजाई की।

विद्यालय प्रबंधन ने पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। अपने संबोधन में एसपी ने बच्चों को देश का भविष्य बताते हुए कहा कि जीवन में अनुशासन, शिक्षा, ईमानदारी और राष्ट्रहित को हमेशा सर्वोपरि रखें।

उन्होंने अभिभावकों और विद्यालय स्टाफ को बच्चों के सर्वांगीण विकास में निरंतर सहयोग देने के लिए प्रोत्साहित किया।

इस मौके पर विद्यालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात जागरूकता एवं बच्चों के सुरक्षित परिवहन पर भी विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!