Breaking News

दोस्ती हुई दागदार: पैसों के विवाद में दोस्त ने दोस्त की ली जान।

दोस्ती हुई दागदार: पैसों के विवाद में दोस्त ने दोस्त की ली जान।

राजन सिंह, संवाददाता 

चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र में दो दोस्तों के बीच पैसों का मामूली विवाद खून-खराबे में बदल गया। परोरवा गांव में रहने वाले 20 वर्षीय राजकुमार की उसके ही दोस्त अरविंद ने बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने दो हजार रुपये की लेन-देन को लेकर हुए झगड़े के बाद राजकुमार का सिर ईंट से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया।

जानकारी के मुताबिक, सोमवार की रात दोनों दोस्त एक साथ शराब पी रहे थे। नशे की हालत में पैसों को लेकर बहस इतनी बढ़ी कि अरविंद ने गुस्से में पास रखी ईंट उठाई और राजकुमार के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना का खुलासा मंगलवार दोपहर उस समय हुआ जब गांव के कुछ लोग बकरी चराने खेत की ओर गए। उन्होंने गिरधारी की झोपड़ीनुमा कोठरी में राजकुमार का शव पड़ा देखा। सूचना मिलते ही अलीनगर पुलिस, क्राइम ब्रांच और एडिशनल एसपी चंदौली मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें सोमवार रात राजकुमार अपने दोस्त अरविंद के साथ कटरिया स्थित देसी शराब ठेके के पास नजर आया। इसी आधार पर पुलिस ने अरविंद को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली।

आरोपी ने बताया कि राजकुमार उससे लिए गए दो हजार रुपये लौटाने से इंकार कर रहा था। उसी बात को लेकर झगड़ा हुआ और उसने गुस्से में वारदात को अंजाम दे दिया। हत्या के बाद अरविंद घर गया, खून से सने कपड़े धुलवाए और अगले दिन बहन के घर रामनगर भाग गया, जहां से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

सीओ किस मुरारी शर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। मौके से बरामद ईंट और खून के नमूने फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं।

यह घटना एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर करती है कि नशा और लालच इंसान को किस हद तक हैवान बना सकता है।

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!