Breaking News

गंगा में नहाने गए चंदौली जिले के दो बालक डूबे, एनडीआरएफ ने निकाले शव।

गंगा में नहाने गए चंदौली जिले के दो बालक डूबे, एनडीआरएफ ने निकाले शव।

ओमप्रकाश सिंह, संवाददाता 

वाराणसी/चंदौली। रामनगर थाना क्षेत्र के डोमरी घाट के सामने गुरुवार की दोपहर उस समय हृदयविदारक हादसा हो गया जब गंगा नदी में नहा रहे दो बालक गहरे पानी में डूब गए। एनडीआरएफ की टीम ने दोनों के शवों को नदी से बाहर निकाला। मृतकों की पहचान अमान रजा और मोहम्मद इसराइल के रूप में हुई है, जो चंदौली जनपद के जलीलपुर गांव के निवासी थे।

मिली जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चे गुरुवार को स्कूल से लौटने के बाद गंगा नदी में नहाने के लिए पहुंचे थे। नहाने के दौरान वे धीरे-धीरे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद दोनों के शवों को नदी से बरामद किया गया।

घटना की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। परिजन रोते-बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे, जहां माहौल गमगीन हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि अक्सर शाम के समय बच्चे गंगा में नहाने पहुंचते हैं, लेकिन घाट पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं रहते।

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी रामनगर ने बताया कि घटना दुखद है और परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!