Breaking News

1008 कुंडीय महायज्ञ का भव्य समापन, श्रद्धालुओं ने परिक्रमा कर कमाया पुण्यलाभ।

1008 कुंडीय महायज्ञ का भव्य समापन, श्रद्धालुओं ने परिक्रमा कर कमाया पुण्यलाभ।

उघैती, (बदायूं)। उघैती थाना क्षेत्र के ग्राम रियोनाई में आयोजित तीन दिवसीय 1008 कुंडीय महायज्ञ का मंगलवार को पूर्ण आहुति के साथ भव्य समापन हुआ। इस अवसर पर हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे। समापन कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने यज्ञशाला की परिक्रमा कर आशीर्वाद प्राप्त किया और पुण्यलाभ कमाया।

महायज्ञ का शुभारंभ रविवार को वैदिक मंत्रोच्चारण और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ हुआ था। तीन दिनों तक क्षेत्र में भक्ति और आस्था का वातावरण बना रहा। यज्ञ के दौरान ब्राह्मणों द्वारा वैदिक विधि-विधान से हवन-पूजन संपन्न कराया गया।

अंतिम दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु और ग्रामीण महिलाओं ने हवन में आहुतियां डालीं। कार्यक्रम स्थल पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। दूर-दराज़ से आए लोगों ने धर्म, शांति और समृद्धि की कामना के साथ यज्ञशाला की परिक्रमा की।

इस धार्मिक आयोजन में न केवल आसपास के गांवों के श्रद्धालु बल्कि बंगाल, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, दिल्ली और राजस्थान से भी भक्तगण शामिल हुए। भजन-कीर्तन और प्रवचन से पूरा क्षेत्र भक्ति-रस में सराबोर रहा।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। थाना प्रभारी अवधेश कुमार स्वयं पुलिस बल के साथ पूरे समय स्थल पर मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि पूरे कार्यक्रम के दौरान शांति और सौहार्द का माहौल बना रहा।

समापन पर यज्ञ में शामिल श्रद्धालुओं ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में एकता, सद्भाव और संस्कारों को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन के बाद क्षेत्र में धार्मिक उल्लास का वातावरण बना हुआ है।

बाईट-: स्वामी योगीराज दिव्यनन्दन महाराज।

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा ट्रक पकड़ा।

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा …

error: Content is protected !!