Breaking News

अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा पलटा, दो लोग गंभीर रूप से घायल।

अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा पलटा, दो लोग गंभीर रूप से घायल।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। कासगंज जनपद के गंजडुंडवारा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मस्तीपुर गांव के पास शनिवार शाम बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया, जिससे उसमें सवार एक पुरुष और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही गंजडुंडवारा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को गंजडुंडवारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल कासगंज रेफर कर दिया।

घायलों की पहचान

  • समी अख्तर (56 वर्ष) पुत्र अब्दुल हबीब, निवासी मोहल्ला खैरू, कोतवाली गंजडुंडवारा
  • बंसराजी (50 वर्ष) पत्नी निजाम, निवासी गांव म्याऊं, थाना सिकंदरपुर वैश्य

दोनों ई-रिक्शा से गंजडुंडवारा जा रहे थे कि अचानक गंजडुंडवारा–पटियाली मार्ग पर स्थित मस्तीपुर गांव के पास चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और ई-रिक्शा पलट गया। हादसे में रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात सुचारू कराया और ई-रिक्शा को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!