Breaking News

टीबीसीसीएल सीजन-2 का ट्रायल सम्पन्न, 75 खिलाड़ियों ने दिखाया दम।

टीबीसीसीएल सीजन-2 का ट्रायल सम्पन्न, 75 खिलाड़ियों ने दिखाया दम।

राजन सिंह, संवाददाता 

चंदौली। रविवार को मुगलसराय के मानस नगर स्थित टारगेट स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड पर टीबीसीसीएल (टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियंस लीग) सीजन-2 का ट्रायल संपन्न हुआ। इस ट्रायल में चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, भदोही, गाजीपुर, अंबेडकर नगर और मध्य प्रदेश से आए लगभग 75 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों की नीलामी (Auction) आगामी 15 नवंबर को लखनऊ के अवध क्लार्क होटल में होगी। खिलाड़ियों को टीमों में चुना जाएगा और चयनित क्रिकेटरों को 10 हजार से 50 हजार रुपये तक का भुगतान किया जाएगा।

कार्यक्रम में अरविंद गुप्ता चीफ सेलेक्टर रहे, जिनका सहयोग शौजब हुसैन (मेंटोर) और हरिहर प्रसाद ने किया। वहीं, समीर बॉस और मनोज ने खिलाड़ियों को ट्रायल के नियमों की जानकारी दी।

इस अवसर पर जिला टेनिस बॉल क्रिकेट संघ चंदौली के अध्यक्ष विजय कुमार भारती ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए कहा कि “टेनिस बॉल क्रिकेट अब युवाओं के लिए रोजगार का माध्यम बन रहा है, इस खेल से जीएसटी, कस्टम, पोस्ट ऑफिस और इनकम टैक्स जैसे विभागों में नौकरी मिल रही है। वर्ष 2025 से टेनिस बॉल क्रिकेट को ‘खेलो इंडिया गेम्स’ में भी शामिल किया गया है।”

कार्यक्रम में राजन चौधरी (ब्लॉक युवा इंजीनियर नियामताबाद) विशेष अतिथि रहे। साथ ही उरोज हैदर (युवा नेता), राहुल भारती, रौशन कुमार भारती और नूर हसन अंसारी (टीचर) सम्मानित अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!