Breaking News

तीरगांव पुल के पास युवक गिरफ्तार, सात ग्राम हीरोइन बरामद।

तीरगांव पुल के पास युवक गिरफ्तार, सात ग्राम हीरोइन बरामद।

जयशंकर मिश्रा, संवाददाता 

चहनियां, चंदौली। बलुआ थाना पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए शुक्रवार शाम तीरगांव-सैदपुर पुल के पास एक युवक को सात ग्राम अवैध हीरोइन (ब्राउन शुगर) के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने अभियुक्त को एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल भेज दिया।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध नियंत्रण अभियान के दौरान बलुआ थानाध्यक्ष अतुल कुमार को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति पुल के पास हीरोइन के साथ मौजूद है। जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष अपनी टीम के साथ मौके पर पहुँचे और घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया।

गिरफ्तार युवक की पहचान जगदीश पुत्र राजेंद्र निवासी टांडा सोनबरसा के रूप में हुई। तलाशी में उसके पास से सात ग्राम हीरोइन बरामद की गई। पूछताछ में उसने बताया कि वह गाजीपुर से नशा खरीदकर लाता है और छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर ऊंचे दामों पर बेचता है। इसी से उसकी आजीविका चलती है।

इस संबंध में बलुआ एसओ अतुल कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय भेजा गया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तारी टीम में एसओ अतुल कुमार, वरिष्ठ उपनिरीक्षक अनंत भार्गव, हेड कांस्टेबल जलभरत यादव, दीपचंद्र गिरी और कांस्टेबल अनुज वर्मा शामिल रहे।

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …