Breaking News

पुरानी व खंडित मूर्तियों का किया गया सम्मानपूर्वक भू-विसर्जन, नर सेवा-नारायण सेवा समिति ने उठाया सराहनीय कदम।

पुरानी व खंडित मूर्तियों का किया गया सम्मानपूर्वक भू-विसर्जन, नर सेवा-नारायण सेवा समिति ने उठाया सराहनीय कदम।

सनोज कुमार‌, संवाददाता 

उन्नाव। उन्नाव में नर सेवा-नारायण सेवा समिति के तत्वावधान में एक अनूठी और प्रेरणादायक पहल देखने को मिली। समिति के संस्थापक एवं हिन्दूवादी भाजपा नेता विमल द्विवेदी के नेतृत्व में नगर के विभिन्न वार्डों और प्रमुख मंदिरों से एकत्र की गई पुरानी व खंडित मूर्तियों का शनिवार को गगनीखेड़ा झील के किनारे विधिवत एवं सम्मानपूर्वक भू-विसर्जन किया गया।

इस कार्यक्रम में ढोल-नगाड़ों के साथ धार्मिक माहौल में मूर्तियों को ससम्मान विदा किया गया। आयोजन का उद्देश्य यह संदेश देना था कि “भक्ति के साथ स्वच्छता और पर्यावरण की रक्षा भी हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।”

विमल द्विवेदी ने बताया कि दीपावली पर नई मूर्तियाँ लाने के बाद लोग पुरानी मूर्तियों को मंदिरों, पेड़ों के नीचे या सार्वजनिक स्थलों पर छोड़ देते हैं, जिससे धार्मिक भावना और पर्यावरण दोनों प्रभावित होते हैं। उन्होंने कहा कि जिन्हें हम पूरे वर्ष श्रद्धा से पूजते हैं, उन्हें ससम्मान विदा करना हमारा नैतिक कर्तव्य है।

समिति ने बीते एक सप्ताह के दौरान नगर के प्रमुख स्थलों से खंडित व पुरानी मूर्तियाँ एकत्र की थीं। इनमें कब्बा खेड़ा, कल्याणी देवी मंदिर, अखिलेश्वर मंदिर (आवास विकास), शिवनगर शिव मंदिर, मोती नगर हनुमान मंदिर, बड़े हनुमान मंदिर (आरएसएस इंटर कॉलेज), शेखपुरा नहर भुइया देवी मंदिर सहित कई स्थान शामिल रहे। सभी मूर्तियों का पारंपरिक ढंग से विसर्जन किया गया।

इस कार्यक्रम में समिति के कई पदाधिकारी और नगरवासी मौजूद रहे। प्रमुख रूप से पूर्व सैनिक ए.के. दीक्षित, हिन्दू जागरण मंच के जिला संयोजक अजय त्रिवेदी, राकेश राजपूत, योगेन्द्र तिवारी, धर्मेन्द्र शुक्ला, केतन अवस्थी, राजेन्द्र राजपूत, अजय द्विवेदी, अभिषेक, आलोक शुक्ला, अमूल्य बाजपेयी, मनीष, और अभि शामिल रहे।

कार्यक्रम शांतिपूर्ण और धार्मिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। उपस्थित लोगों ने समिति की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्य समाज में स्वच्छता, आस्था और पर्यावरण संरक्षण का उत्कृष्ट संदेश देते हैं।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!