Breaking News

गंगा स्नान को जा रहे तीन सगे भाइयों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत।

तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से मचा कोहराम, बड़ा भाई हाल ही में हुआ था विवाहिता।

सनोज कुमार, संवाददाता 

उन्नाव। उन्नाव जनपद में मंगलवार सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया। गंगा स्नान के लिए जा रहे तीन सगे भाइयों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

घटना मौरावां थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत अकोहरी के मजरा बखतखेड़ा की है। यहां के निवासी स्वर्गीय रघुनाथ लोधी के बेटे अरुण लोधी (26 वर्ष), सचिन लोधी (19 वर्ष) और छोटू (17 वर्ष) अपने दोस्तों और ग्रामीणों के साथ मंगलवार सुबह बक्सर गंगा घाट स्नान के लिए मोटरसाइकिलों से निकले थे।

बताया जा रहा है कि जब वे बिहार थाना क्षेत्र के ग्राम मलौना के पास एक्सप्रेसवे पर पहुंचे, तभी तेज रफ्तार लोडर वाहन ने उनकी मोटरसाइकिलों को जोरदार टक्कर मार दी। लोडर पहले एक बाइक से टकराया और फिर दूसरी बाइक सवार भाइयों को रौंदते हुए सड़क किनारे खंती में पलट गया।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायल अरुण लोधी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुमेरपुर ले जाया गया, जहां से उसे हालत नाजुक देख कानपुर के हैलेट अस्पताल रेफर कर दिया गया।

इस भीषण हादसे में तीनों सगे भाइयों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। बताया जा रहा है कि बड़े भाई अरुण की शादी मात्र आठ माह पहले ही हुई थी, जिससे पूरे परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!