Breaking News

हाइवे निर्माण में लापरवाही — चट्टी चौराहों पर जबरन बनाए डिवाइडर, ग्रामीणों में आक्रोश।

हाइवे निर्माण में लापरवाही — चट्टी चौराहों पर जबरन बनाए डिवाइडर, ग्रामीणों में आक्रोश।

अमित कुमार ओझा, संवाददाता 

चहनियां, चंदौली। जनपद में चल रहे हाइवे निर्माण कार्य को लेकर क्षेत्रीय जनता में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। कार्यदायी संस्था द्वारा बनाए जा रहे डिवाइडर में जगह-जगह लापरवाही के चलते आम लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि हाइवे पर कई चट्टी चौराहों पर बिना सोच-समझ के डिवाइडर बना दिए गए हैं, जहां से पहले लोग आसानी से गांव या मार्ग में प्रवेश करते थे, वहां अब रास्ता पूरी तरह बंद कर दिया गया है। इससे लोगों को तीन से चार किलोमीटर तक घूमकर जाना पड़ रहा है।

लक्ष्मणगढ़ चौराहा, जो कीनाराम धाम जाने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित है, वहां भी डिवाइडर बनाकर रास्ता बंद कर दिया गया है। यही स्थिति चहनियां कस्बा और आस-पास के अन्य चौराहों पर भी देखने को मिल रही है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि जहां आम जनता के आवागमन के लिए रास्ता छोड़ा जाना चाहिए, वहां डिवाइडर लगा दिए गए हैं, जबकि लगभग हर पेट्रोल टंकी के पास रास्ता खुला छोड़ा गया है।

ग्रामीणों ने बताया कि जब उन्होंने निर्माण कंपनी के अधिकारियों से इस विषय में बात की तो उन्हें मुकदमे की धमकी दी गई।

सबसे अधिक परेशानी मरीजों, स्कूली छात्र-छात्राओं और किसानों को हो रही है, जिन्हें रोजाना लंबा रास्ता तय करना पड़ता है।

ग्रामीणों ने जिलाधिकारी चंदौली से मांग की है कि आवश्यक स्थानों पर डिवाइडर हटाकर मार्ग खोला जाए, ताकि जनता को राहत मिल सके।

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!