Breaking News

कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, गंगा तट पर उमड़ी अपार भीड़।

कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, गंगा तट पर उमड़ी अपार भीड़।

जयशंकर मिश्रा, संवाददाता 

चहनियां, चंदौली। कार्तिक पूर्णिमा पर्व के पावन अवसर पर बुधवार को बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनीं मां भागीरथी गंगा तट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

भोर से ही क्षेत्रीय एवं दूरदराज़ से आए श्रद्धालु मां गंगा के आंचल में डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित करते नजर आए। गंगा स्नान के साथ ही श्रद्धालुओं ने घाट किनारे स्थित मंदिरों में पूजा-अर्चना की और भिक्षुओं को दान-दक्षिणा दी।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर क्षेत्राधिकारी सकलडीहा स्नेहा मिश्रा और बलुआ थाना अध्यक्ष अतुल कुमार प्रजापति मय फोर्स घाट पर मुस्तैद रहे। गंगा सेवा समिति के अध्यक्ष दीपक जायसवाल अपने सहयोगियों के साथ लगातार श्रद्धालुओं की मदद करते और भीड़ को सुव्यवस्थित बनाए रखने में सक्रिय दिखे।

सनातन परंपरा के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान, दान और भगवान विष्णु व मां लक्ष्मी की पूजा का विशेष महत्व होता है। श्रद्धालुओं का विश्वास है कि इस दिन गंगा स्नान से जीवन में सुख, समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। गंगा तट पर स्नान का सिलसिला भोर से ही शुरू हो गया था, जो दिनभर चलता रहा।

भीड़ को देखते हुए बलुआ पुलिस ने सभी छोटे-बड़े वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था बाल्मीकि इंटर कॉलेज के खेल मैदान में कराई।

बलुआ बाजार से लेकर घाट तक पुलिस बल की तैनाती की गई थी ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!