Breaking News

सिंचाई नलकूप संघ का द्विवार्षिक निर्वाचन सम्पन्न: सौरभ शर्मा बने अध्यक्ष, अनार सिंह शाक्य बने वरिष्ठ उपाध्यक्ष

सिंचाई संघ नलकूप खंड प्रथम बदायूँ का द्विवार्षिक निर्वाचन सम्पन्न।

बदायूँ। सिंचाई संघ उत्तर प्रदेश की शाखा नलकूप खंड प्रथम बदायूँ का द्विवार्षिक निर्वाचन बुधवार को बड़े ही शांतिपूर्ण और पारदर्शी माहौल में सम्पन्न हुआ। यह निर्वाचन सिंचाई विभाग के निरीक्षण भवन प्रांगण में आयोजित किया गया। निर्वाचन की सम्पूर्ण प्रक्रिया निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सरोज यादव एवं श्री रवि यादव (अध्यक्ष, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद बदायूँ) की देखरेख में सम्पन्न हुई। इस दौरान निर्वाचन पर्यवेक्षक सहायक अभियंता द्वितीय भी उपस्थित रहे।

चुनाव सिंचाई संघ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष श्री संजय यादव, महामंत्री श्री विवेक चतुर्वेदी तथा संरक्षक श्री विनोद कुमार पांडे की निगरानी में सम्पन्न हुआ। इस निर्वाचन में सौरभ शर्मा को अध्यक्ष, अनार सिंह शाक्य को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मनोज कुमार को मंत्री, राजकुमार को संप्रेक्षक, आर्येन्द्र पाठक एवं महेन्द्र पाल सिंह को उपाध्यक्ष तथा श्रीमती कोमल सिंह को उपमंत्री पद पर निर्विरोध चुना गया।

कार्यक्रम में सतेन्द्र पाल सिंह शाक्य, रामप्रकाश राठौर, अशोक कुमार, एतरामुद्दीन, अरविंद कुमार, हरिओम जिलेदार अजय पाल सिंह, धर्मवीर सिंह, करन प्रताप, देवेन्द्र कुमार और अरविंद राठौर सहित बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। निर्वाचन की पूरी प्रक्रिया सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई, जिसमें उपस्थित सभी सदस्यों ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएँ दीं और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!